Showing posts with label NATIONAL. Show all posts
Showing posts with label NATIONAL. Show all posts
-
डिंपी गांगुली ने शिकायत की तो होगी कार्रवाई: तीरथ
नई दिल्ली, (संवाददाता)... मॉडल डिंपी गांगुली द्वारा पति राहुल महाजन पर घरेलू हिंसा का अरोप लगाए जाने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने शुक्रवार को कहा कि यदि उनके पास यह शिकायत आती है तो वह मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करेंगी।
डिंपी और राहुल का विवाह चार महीने पहले हुआ था। तीरथ ने यहां पत्रकारों से कहा, ""यदि डिंपी हमारे पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराती हैं तो मैं राष्ट्रीय महिला आयोग से मामले की जांच के लिए कहूंगी।
घरेलू हिंसा किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।"" डिंपी ने इस साल मार्च में इमेजिन टीवी के रियलिटी शो "राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे" में भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल से विवाह किया था। कोलकाता की 22 वर्षीय मॉडल डिंपी ने एक टीवी चैनल को बताया, ""राहुल ने गुरूवार सुबह मेरे मोबाइल पर आए एक संदेश के विषय में जानने के लिए मुझे जगाया और मुझे पीटा। जब मैंने उनसे सोने के लिए कहा तो वे नाराज हो गए और मुझे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझे पीटा और बालों को पक़डकर घसीटा।"" राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप दूसरी बार लगे हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी श्वेता सिंह ने उन पर शारीरिक प्रत़ाडना का आरोप लगाया था। श्वेता और राहुल 2008 में अलग हो गए थे।
more
-
फ्रेंडशिप डे का खुमार, जोरों पर तैयारियां
नोएडा / ग्रेटर नोएडा, (संवाददाता)... संडे को फ्रेंडशिप डे है। इसे सेलिब्रेट करने के लिए युवाओं की तैयारियां भी जोरों पर हैं। मार्केट में गिफ्ट्स खरीदने वालों की भीड़ लग रही है। फ्रेंडशिप डे सबसे पहले 1935 में अमेरीका ने दोस्ती के ऑनर में मनाना शुरू किया था। अब यह पूरी दुनिया में पॉपुलर है। नोएडा स्थित सेक्टर-18 की मार्केट में रौनक बढ़ रही है। यहां के मॉल्स में फ्रेंडशिप डे को देखते हुए काफी आइटम्स आ गए हैं। दसवीं क्लास की स्टूडेंट राशि का कहना है कि वह फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों के साथ उनके फेवरिट हैंगआउट पर बिताएंगी। उन्होंने अपने फ्रेंड्स के लिए फ्रेंडशिप बैंड और कार्ड भी खरीदे हैं।
इसे मनाने को लेकर भी युवाओं के मन में कई तरह के आइडियाज है। सभी पूरा दिन मस्ती के साथ बिताना चाहते हैं। कई ने लेट नाइट रात पार्टी मनाने का प्लान किया है। कुछ लोग स्वीट एंड सिंपल तरीके से अपने फेवरिट रेस्तरां में फ्रेंड्स के साथ लंच या डिनर करके यह दिन मनाते हैं। मयंक कहते हैं कि वे अपने सभी फ्रेंड्स को पार्टी दे रहे हैं जिसमें उन्होंने डांस, फूड के साथ गेम्स और गपशप की भी पूरी तैयारी कर रखी है।
जगत फार्म मार्केट में गिफ्ट पॉइंट चलाने वाले अरुण कुमार ने बताया कि युवाओं में फ्रेंडशिप बैंड, फोटो फ्रेम, ग्रीटिंग कार्ड, सॉफ्ट टॉय, पर्स वगैरह की ज्यादा डिमांड है। यहां 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के गिफ्ट आइट्म्स हैं। बीटेक के स्टूडेंट सौरभ शर्मा का कहना है कि पीला गुलाब फ्रेंडशिप के लिए अच्छा माना जाता है। इस लिए इस गुलाब की मांग बाकी दिनों से ज्यादा रहती है। वैसे तो इसकी कीमत 10 रुपये के आसपास है, मगर फ्रेंडशिप डे पर यह 20 से 25 रुपये में बिकता है। कॉलेज स्टूडेंट अंकिता ने अपने बेस्ट फ्रेंड्स के लिए उनके पसंदीदा गानों का कलेकशन बनाकर पर्सनलाइज्ड सीडी तैयार की है।
more
-
अमीन खोलेगा अमित शाह की पोल!
अहमदाबाद, (संवाददाता)... सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभे़ड मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सहयोगी राज्य के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह को तब तग़डा झटका लगा जब दो पुलिसकर्मियों ने सीबीआई को मदद का भरोसा दिलाया। इस मामले में सह अभियुक्त पूर्व डीएसपी एमके अमीन शाह के खिलाफ हो गए हैं और माना जा रहा है कि उसके पास काफी जानकारी है जो शाह के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। अमीन ने सकारी गवाह बनने के बारे में सीबीआई कोर्ट को बताया है।
एक और घटनाक्रम में पूर्व अतिरिक्त डीजीपी जीसी रैगर ने केंद्रीय जांच एजेंसी के आला अधिकारियों को एक विस्फोटक जानकारी दी बताई है। वे सीबीआई के गवाह बनने को तैयार हो गए हैं। सोहराबुद्दीन मुठभे़ड मामले को सीबीआई को सौंपने से पहले इस मामले की सीआईडी जांच रैगर के दिशा निर्देश में हो रही थी। अमीन के वकील ने सीबीआई कोर्ट में एक अर्जी देकर उसे अपराध के लिए क्षमा देने की मांग की तथा सुरक्षा कारणों से दूसरे जेल में भेजने के लिए कहा। कई मुठभे़डों में शामिल रहे तथा एक क़डक पुलिस अधिकारी की छवि वाले पूर्व डीएसपी की शाह के खिलाफ गवाही से पूर्व गृह राज्यमंत्री की निर्दोष होने वाली दलीलें असरदार नहीं रहेंगी। अमीन व दूसरे पुलिसकर्मियों द्वारा खिलाफ गवाही देने पर मोदी का शाह का यह बचाव कि वे राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं तथा सोहराबुद्दीन खतरनाक अपराधी था, कमजोर कर देगा।
नवंबर 2005 में सोहराबुद्दीन व उसकी पत्नी कौसर बी की हत्या से पहले सप्ताह में अमीन व शाह की 32 बार टेलीफोन पर बात हुई। इस पर भाजपा ने दावा किया है कि इससे कुछ सिद्ध नहीं होता क्योंकि एक कार्यशील व व्यावहारिक गृहमंत्री होने के नाते शाह को संवेदनशली कार्यो के लिए पुलिसकर्मियों के साथ संपर्क में रहना होता था। सीबीआई यहां कमजोर प़डती है कि शाह व अमीन के बीच क्या बातें हुई। पूर्व डीएसपी हालांकि इन कमिसों को पूरा कर सीबीआई की मदद कर सकता है। हालांकि अमीन को फर्जी मुठभे़ड मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था और वह खुद ही इस मामले में गिरफ्तार हुआ। अमीन इस मामले में काफी कुछ जानता है यहां तक की शाह की भूमिका के बारे में भी। जब सीबीआई ने इस वर्ष के शुरू में अमीन के घर छापा मारा था तब उसे पक्का यकीन था कि उन्होंने यह बिल्कुल सही किया है। वहां उसे एक ऑडियो रिकॉर्डिग मिली जो शाह के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य है। ऎसा संदेह है कि अमीन के पास इस मुठभे़ड को अंजाम देने वाले व साजिश रचने वाले लोगों के खिलाफ दस्तावेजी साक्ष्य है। अमीन का सरकारी गवाह बनने का यह कदम चौंकाने वाला नहीं है। 2007 में जब उसे जेल भेजा गया था तभी से मामले के अन्य अभियुक्तों से उसका मनमुटाव चल रहा है। 2009 में सत्र न्यायाधीश के समक्ष हलफनामा दायर कर उसने उन लोगों को बेनकाब करने की धमकी दी थी जिनका इस मामले में अभी तक नाम तक नहीं है। उसने दावा किया था कि उसके पास उन लोगों की आवाज तक रिकॉर्ड है जो इस हत्याकांड में शामिल रहे हैं। अमीन के वकील राजेश मोदी ने कहा, साबरमति जेल में सभी अभियुक्त एकसाथ बंद हैं इसलिए अमीन की जान को खतरा है। इसलिए हमने जेल बदली की अर्जी देने का निर्णय किया। गुजरात पुलिस में शामिल होने से पहले पेशे से डॉक्टर अमीन वीएचपी नेता प्रवीण तोगç़डया का करीबी दोस्त था। दोनों अहमदाबाद में मेकिल के छात्र रहे हैं।
more
-
स्पीकर करें महंगाई पर बहस का फैसला : शरद यादव
नई दिल्ली, (संवाददाता)... यादव ने मीडियाकर्मियों से कहा, "यह अजीब है। सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस नहीं तैयार है। फैसला अध्यक्ष के हाथ में है।" उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सदन में महंगाई पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पर गैर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाएं और फैसला लें।
उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ बंद में पूरे देश ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक यादव ने कहा कि पांच जुलाई को महंगाई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी बंद में हिस्सा लेने वाले दल संसद में इस मुद्दे पर एकजुट हैं। उन्होंने कहा, "मैंने विभिन्न पार्टियों से बात की है। इन दलों ने स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया है।"
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा के ईंधन की कीमतों में वृद्धि को सही ठहराने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि इसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। महंगाई पर चर्चा कराए जाने की विपक्ष की मांग के कारण मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित हुई।
more
-
येदियुरप्पा ने फिर ठुकराई सीबीआई जांच की मांग
बैग्लूरू, (संवाददाता)... कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अवैध खनन मामले की सीबीआई से जांच कराने की विपक्षी दलों की मांग को खारिज करते हुए गुरुवार को उन्हें लौह अयस्क के निर्यात पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करने जा रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का न्यौता दिया।
येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा कि मैं आगामी 17 या 18 जुलाई को प्रधानमंत्री से मुलाकात करने जा रहे प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करूंगा। वह प्रतिनिधिमंडल लौह अयस्क के निर्यात पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की गुजारिश करेगा। निर्यात पर रोक ही अवैध खनन की समस्या को हल करेगी। प्रदेश में अवैध खनन के मामले की सीबीआई से जांच कराने की विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने न्यौते पर जवाब देने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस तथा जनता दल सेक्युलर (जदएस) को पत्र लिखे हैं।
राज्य में अवैध खनन को रोकने में नाकामी की वजह से विपक्षी दलों के निशाने पर आए येदियुरप्पा ने कहा कि अगर वे (विपक्ष) शामिल होते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे अन्यथा हम अपनी राह चलेंगे और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन में कांग्रेस और जदएस के नेता ही शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा वे पार्टियां सीबीआई जांच की मांग सिर्फ इसलिए कर रही हैं ताकि उस जांच एजेंसी पर राजनीतिक प्रभाव दिखाकर वे इस मामले में शामिल अपने नेताओं को बचा सकें।
more
-
कांग्रेस-भाजपा के बीच साँठगाँठ : लालू
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कांग्रेस और भाजपा के आपस में मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियाँ नहीं चाहतीं कि देश में कोई अन्य दल अस्तित्व में रहे। पटना में पत्रकारों को संबोधित करते लालू ने कहा कि महिला आरक्षण सहित कई अन्य मामलों पर कांग्रेस और भाजपा आपस में मिली हैं।
बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश दौरे पर आने वाले केंद्रीय मंत्रियों का जिक्र करते हुए लालू ने लोगों को आगाह किया कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है कि भाजपा को वोट देना और ऐसा करना विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करना है।
राजद सुप्रीमो ने कहा कि 63 साल देश में राज करने के बावजूद कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने पूछा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट आने के बावजूद केंद्र की कांग्रेस सरकार ने विध्वंस में संलिप्त लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि यही हाल अल्पसंख्यकों की आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति को लेकर रंगनाथ मिश्र एवं सच्चर कमेटी की रिपोर्टो का भी हुआ और वे धूल चाट रही हैं। लालू ने बिहार में कांग्रेस का वजूद नहीं होने का दावा करते हुए कहा कि यहाँ के मुसलमानों को अपने पक्ष में करने का उसका इरादा सफल नहीं हो पाएगा।
देश में मुसलमानों की वर्तमान हालत के लिए लालू ने कहा कि वर्ष 1999 में भागलपुर दंगा जिसमें कइयों की जान गई थी के समय कांग्रेस के मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह ने अपनी पार्टी के विरोध में ही बयान दिया था।
राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह की कैमूर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि वे राजद के विश्वस्त आदमी हैं और वे राजद में ही बने रहेंगे।
more
-
मुंबई में गैस रिसाव से 9 और बीमार
मुंबई, (संवाददाता)... मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) के कबाड़खाने में क्लोरीन गैस के रिसाव से 100 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के दूसरे दिन गुरुवार को उल्टी एवं आंखों में जलन की शिकायत के बाद और नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एमपीटी के प्रवक्ता ने बताया, "एमपीटी के नौ कर्मचारियों ने बुधवार की रात आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और उल्टी की शिकायत की।" उन्होंने बताया, "उन्हें गुरुवार सुबह एमपीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताया गया है।"
प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण-मध्य मुंबई के शिवड़ी स्थित एमपीटी परिसर एवं आसपास के इलाकों में क्लोरीन गैस के प्रभाव को निष्क्रिय करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा, "गैस के निष्क्रियकरण की प्रक्रिया एवं राहत कार्यो में महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के विशेषज्ञ हमारी मदद कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "सुबह में तेज हवा चलने के कारण निष्क्रियकरण की प्रक्रिया धीमी रही। इस कार्य को हम गुरुवार रात तक पूरा कर लेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि किसी की जान को खतरा नहीं होगा और हमारे ज्यादातर कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।"
सर जे.जे. अस्पताल में भर्ती 100 मरीजों में से 78 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल के डीन टी.पी. ल्हाणे ने बताया, "आज (गुरुवार) केवल 18 मरीजों को देखभाल के लिए रखा गया है।"
उल्लेखनीय है कि एमपीटी के कबाड़खाने में बुधवार तड़के क्लोरीन गैस रिसने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। गैस का रिसाव तड़के 3.30 बजे शुरू हुआ। लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और उल्टी की शिकायत की।
कबाड़खाने में लगभग 14 वर्षो से कुल 141 सिलिंडर पड़े हुए थे, जिनमें से 136 खाली थे। सिलिंडरों को 1997 में आयातित किया गया था, लेकिन आयातक भेजे हुए माल को यहां से नहीं ले गया।
more
-
पुंछ में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी मार गिराया
जम्मू, (संवाददाता)... पुंछ जिले में सेना और आतंकियों के बीच तीन दिन से चल रही मुठभेढ़ में लश्कर का एक आंतकी मारा गया है और बाकी बचे तीन आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना का अभियान आज तीसरे दिन भी जारी है।
सेना को 11 जुलाई को इस इलाके में अतंकियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी और सेना की 37 राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों ने 13 जुलाई को सुबह नौ बजे मनकोट जंगलों में आतंकवादियों के एक गुट के घुस आने की सूचना पर आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सेना के एक मेजर अमित ठिंगे शहीद हो गए जबकि कर्नल अजय कटोच सहित छह अन्य सुरक्षाकर्मी 13 जुलाई को लश्कर के संदिग्ध आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गये।
जीओसी 16 कोर के लेफ्टिनेंट कर्नल रामेश्वर राय ने भास्कर से बात करते हुए बताया कि लश्कर के चार आतंकी नियंत्रण रेखा के निकट घने जंगलों में घुसे हैं जिन्हें खोज निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कर्नल रामेश्वर ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी का शव भी बरामद किया गया है।
more
-
मंत्री ने कान पकड़कर बोला मुझे माफ कर दो
इंदौर/पीथमपुर, (संवाददाता)... यूनियन कार्बाइड का 40 टन कचरा जिस तरह चोरी-छिपे पीथमपुर लाया गया वह गलत है। मैं इस गलती को स्वीकारता हूं। यह मेरे मंत्रालय की गलती है, मैं उस समय मंत्री नहीं था मगर मेरे मंत्रालय को इसका ध्यान रखना था।
जिस तरह पहले कचरा लाया गया था अब इस तरह दोबारा नहीं होगा। जो हुआ उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं।यह कहना है केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयराम रमेश का।
दो दिनी प्रवास पर आए श्री रमेश शनिवार को पीथमपुर में रामकी के प्लांट पर दौरा करने पहुंचे थे। रमेश ने एयरपोर्ट पर भास्कर से हुई विशेष चर्चा में माना कि यहां प्लांट लगाने के पहले जो माहौल तैयार करना था वह राज्य सरकार ने नहीं किया। पहले जनता को विश्वास में लेना था, यहां पर कुछ भी करने से पहले अब जनता को जोड़ना होगा।
जब कंपनी का झूठ खुला- रामकी प्लांट में सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी, नपा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार ने रमेश को चर्चा में बताया कि प्लांट से लगे तारपुरा गांव और आसपास का पूरा पानी प्रदूषित हो गया है। इस पर कंपनी ने विरोध किया कि हम पानी की मॉनीटरिंग करते रहते हैं, इससे जनप्रतिनिधि भड़क गए।मैं इस गलती को स्वीकारता हूं। यह मेरे मंत्रालय की गलती है, जो हुआ उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। : जयराम रमेश
राजूखेड़ी ने राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की उस रिपोर्ट को मंत्री के सामने रख दिया जिसमें 2007 और 2009 के बीच हुई पानी की जांच के नमूनों की जानकारी थी।
कमेटी करेगी चार महीने में कंपनी का फैसला
यहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने भी श्री रमेश को बताया कि कई लोगों को चर्मरोग हो गया है। जमीन खराब हो गई है, जानवरों की मौत हो रही है। श्री रमेश ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक कमेटी बनाकर कंपनी के कारण पर्यावरण को हुए नुकसान की जांच करने के आदेश जारी कर दिए।
इस कमेटी के लिए उन्होंने प्रदेश के प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग आलोक श्रीवास्तव को कहा कि इसमें ग्रामीणों को भी शामिल किया जाए। कमेटी चार महीने में रिपोर्ट देगी, उसके बाद ही इस प्लांट के बारे में फैसला किया जाएगा।
मजदूरों के घायल होने को भी छुपाती रही कंपनी
श्री रमेश को रामकी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्लांट में सुरक्षा संबंधी सभी उपाय किए गए हैं, यहां कर्मचारियों को पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। इस पर जनप्रतिनिधि और रहवासी भड़क गए, उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने ही कंपनी के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। आठ दिन पहले कंपनी में हुए एक्सीडेंट में घायल सात कर्मचारियों के बारे में उन्होंने रमेश को पूरी बात बताई।
रात के अंधेरे में 27 जून 08 को आया था कचरा
पीथमपुर के रामकी संयंत्र में भोपाल से यूनियन कार्बाइड का कचरा 27 जून 2008 को आया था। रात में दो बजे 40 टन कचरा कंटेनरों में भरकर भोपाल से पीथमपुर के लिए रवाना किया गया था। इसका खुलासा सात महीने बाद उस समय हुआ था जब पार्लियामेंट्री कमेटी यहां दौरा करने आई थी।
more
-
लखनऊ में क्वींस बैटन हाइजैक, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
लखनऊ, (संवाददाता)... कॉमनवेल्थ गेम्स के क्वींस बैटन (प्रतिरूप) के अपनी यात्रा के दौरान गायब होने की खबर से शनिवार को पुलिस, प्रशासन के कुछ देर के
लिए हाथ-पैर फूल गए। दरअसल, लखनऊ से रायबरेली की यात्रा के दौरान बेटन के काफिले की पांच गाड़ियां एकाएक रास्ता बदलते हुए सहारा शहर पहुंच गईं।
कुछ लोगों द्वारा बैटन को लेकर भागने की सूचना जैसै ही वायरलेस पर फ्लैश हुई अफसरों की सांसें अटक गई। बैटन रिले खत्म कराकर पसीना पोंछ रहे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की सायरन बजाती कई गाड़ियां रायबरेली रोड की ओर भागीं। इसी बीच सूचना आई कि भागने वाले गांधी सेतु के पास पकड़े गए। थोड़ी ही देर में डीएम के पास फोन आया कि असली क्वींस बैटन तो काफिले के साथ रायबरेली की ओर प्रस्थान कर गई है। तब जाकर अफसरों की जान में जान आई। क्वींस बैटन को लेकर यह ड्रामा बाबू स्टेडियम पर रिले खत्म होने के बाद शुरू हुआ।
9:30 बजे क्वींस बैटन रिले टीम का काफिला रायबरेली की ओर बढ़ा। बंदरियाबाग चौराहे पर काफिले की पांच गाड़ियां गोमतीनगर की ओर मुड़ी। अचानक गाड़ियों के दूसरी ओर जाने से एस्कोर्ट टीम के होश उड़ गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो गाड़ियों ने और तेजी पकड़ ली।"एडीजी लेफ्टिनेंट जरनल राज कादियान, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रुति मेनन और संयोजक अल्का लाम्बा प्रशासन की अनुमति के बिना क्वींस बैटन की प्रतिकृति लेकर सहारा शहर गये थे" : अनिल सागर, डीएम लखनऊक्वींस बैटन हाईजैक होने की खबर से पुलिस प्रशासन के हाथ-पैर ढीले पड़ गए। पुलिस टीम ने पांचों गाड़ियों को गांधी सेतु के पास रोका। अफरातफरी के बीच गाड़ियों पर सवार लोग पुलिस को चकमा देकर निकल गये। इस दौरान वहां जमकर हाथापाई भी हुई। बैटन के हाईजैक होने की खबर से शासन तक हड़कंप मच गया।
अधिकारी इस कदर दबाव में थे कि डीएम को स्थिति साफ करने के लिए तुरंत प्रेस कांफ्रेंस बुलानी पड़ी। डीएम अनिल सागर के मुताबिक काफिले से भागने वाली गाड़ियों में क्वींस बैटन रिले कार्यक्रम के एडीजी लेफ्टिनेंट जरनल राज कादियान, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रुति मेनन व संयोजक अल्का लाम्बा थीं। यह लोग प्रशासन की अनुमति के बिना क्वींस बैटन की प्रतिकृति लेकर सहारा शहर गये थे। जिलाधिकारी के मुताबिक बेटन के साथ देश की प्रतिष्ठा जुड़ी है और इसकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना निंदनीय है।
डीएम के मुताबिक सहारा प्रबंधन ने सहारा शहर में बैटन के स्वागत के लिए समय मांगा था, इसका कार्यक्रम पहले से ही तय था इसलिए अनुमति नहीं दी गई थी। तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बीच दो बजे कादियान, श्रुति व लाम्बा डीएम को सफाई देने पहुंचे। कादियान का कहना था कि सुब्रत राय क्वींस बैटन रिले कार्यक्रम की प्रोटोकाल समिति के चेयरमैन हैं इसलिए उनके यहां बैटन की प्रतिकृति लेकर जाने पर किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं थी।
इस पूरे मामले पर सहारा प्रबंधन का कहना है सुब्रत राय खुद प्रोटोकाल कमेटी के चेयरमैन हैं इसलिए क्वींस बेटन को लेकर बेवजह हंगामा किया गया। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देश पर ही उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के लोग ही प्रतिकृति लेकर आए थे और इसमें सहारा के किसी कर्मचारी का हाथ नहीं है। हमारा संस्थान क्वींस बेटन की गरिमा का पूरा सम्मान रखता है। कार्पोरट कम्युनिकेशन सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख अभिजीत सरकार ने कहा है कि सहारा शहर में बैटन रिले कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजन समिति के निर्देश पर आई थी।
more
-
ऑनर किलिंग से निपटेगा मंत्री समूह
नई दिल्ली, (एजेंसी)... खाप पंचायतों की मनमानी और झूठी शान के लिए हो रही हत्याएं (ऑनर किलिंग) रोकने के उपायों पर बंटी सरकार ने इस मामले को भी मंत्री समूह के हवाले कर दिया है। साथ ही इस मामले पर कदम बढ़ाने से पहले केंद्र ने राज्यों से भी मशविरे का फैसला किया है। सूबों से विचार-विमर्श और मंत्री समूह के भीतर मंथन के बाद सरकार संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान इस मामले पर जरूरी संशोधन प्रस्ताव पेश करेगी।
प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गृह मंत्रालय ने इज्जत के नाम पर हो रही हत्याओं को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय दंड संहिता में संशोधनों का प्रस्ताव रखा था। इसके तहत ऑनर किलिंग को अपराध की अलग श्रेणी में रखने और ऐसी हत्या के लिए उकसाने वालों को भी दोषी मानते हुए सख्त सजा के प्रावधान प्रस्तावित थे। साथ ही भारतीय साक्ष्य अधिनियम में बदलाव भी प्रस्तावित है जिसके बाद खाप पंचायतों को अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी।
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल व खेल मंत्री एम.एस. गिल और सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री कमलनाथ समेत कुछ सदस्यों की राय थी कि इसके लिए अलग कानून बनाने की जरूरत है।
सूत्रों के अनुसार सिब्बल ने इन हत्याओं को रोकने के लिए दहेज या सती प्रथा की तर्ज पर इन्हें सामाजिक अपराध मानते हुए कानूनी उपाय करने पर जोर दिया।
बैठक के बाद केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि मंत्रियों का समूह इस मामले को देखेगा। प्रधानमंत्री मंत्री समूह का गठन करेंगे। सूत्रों के अनुसार रायशुमारी के लिए राज्यों को प्रस्ताव भेजने के साथ ही सूबे की सरकारों को कुछ हफ्तों के भीतर अपनी राय रखने को कहा जाएगा ताकि मानसून सत्र खत्म होने से पहले प्रस्तावित सुधार पेश किए जा सकें।
इस बीच संकेत हैं कि इस मंत्री समूह की अगुवाई गृहमंत्री पी. चिदंबरम कर सकते हैं। करीब आठ सदस्यों वाले इस जीओएम में केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक, महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ भी शामिल होंगी। ऑनर किलिंग के सवाल पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एक विशेषज्ञ समिति भी गठित कर रहा है।
more
-
अलगाववादियों के इशारे पर कश्मीर में हिंसा
नई दिल्ली, (एजेंसी)... कश्मीर घाटी में हिंसा की कुछ घटनाओं को अंजाम देने में कट्टरपंथी अलगाववादियों के शामिल होने के सुराग मिले हैं। दो कट्टरपंथी अलगाववादियों के बीच हुई बातचीत को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद यह खुलासा हुआ है। इस बातचीत में दोनों श्रीनगर के नजदीक बुधवार को एक जुलूस के दौरान कम से कम 15 लोगों को मारने के बारे में चर्चा कर रहे थे।
श्रीनगर के बाहरी इलाके बडगाम में शाम को एक जुलूस निकला। उसी समय सैयद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाले कट्टरपंथी हुर्रियत गुट के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही थी किस तरह जुलूस में शामिल लोगों को मारा जाए। गृह मंत्रालय के पास मौजूद बातचीत की ट्रांसक्रिप्ट से इस बारे में अहम खुलासा हुआ है।
ट्रांसक्रिप्ट के मुताबिक, एक पदाधिकारी गुलाम अहमद डार को एक अन्य पदाधिकारी शब्बीर अहमद वानी से कहते सुना गया कि 20 हजार लोगों का जुलूस मगाम से शुरू हुआ है और यह बडगाम की ओर बढ रहा है। वानी ने डार से कहा, 'आप लोग घर पर बैठे-बैठे पैसा ले लेते हो और कुछ नहीं करते।' इस पर डार ने कहा, 'भीड़ को संभालना बाद में काफी मुश्किल हो जाता है।' डार ने फिर कहा, 'कम से कम 15 लोग आज शहीद होने चाहिए।' हालांकि पुलिस ने जुलूस में शामिल भीड़ को हलके बलप्रयोग से तितर-बितर कर दिया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।
more
-
दिल्ली में दुनिया का छठा बड़ा टर्मिनल
नई दिल्ली.दुनिया का छठा सबसे बड़े एयरपोर्ट टर्मिनल-3 को आज देश के नाम समर्पित कर दिया गया। 54 लाख वर्ग फुट में फैले दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल-3 (टी-3) का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट टर्मिनल को देश के नाम समर्पित करते हुए कहा कि टी-3 बहुत जल्द दुनिया के अव्वल 10 एयरपोर्ट में शामिल होने की काबिलियत रखता है।
अंतरराष्ट्रीय मानदंड़ों और कई नई खूबियों वाले टी-3 को 14 जुलाई से खोला जाएगा। इसका निर्माण पब्लिक प्राईवेट पार्टरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत जीएमआर ग्रुप ने किया है। टी-3 में करीब 168 चेक-इन काउंटर और ९५ इमिग्रेशन काउंटर की सुविधा है, जो भारत के किसी भी एयरपोर्ट की तुलना में ज्यादा है।
निर्धारित समय से 12 महीने पहले बनकर तैयार हुए इस एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री ने कहा कि टी-3 सरकार के 58 विभागों के अच्छे तालमेल का नतीजा है। जीएमआर ग्रुप को नए टर्मिनल बनाने पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, देश की भौगौलिक स्थिति नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए काफी उपयुक्त है।
२क्२क् तक नागरिक उड्डयन क्षेत्र में लगभग 12 अरब डॉलर तक का निवेश की संभावना है। नागरिक उड्डयन क्षेत्र को बढावा देने के लिए सरकार पूरी तरह संयत है।
भारत की संस्कृति को झलक दिखाते कई कलाकृतियों को भी इस नए एयरपोर्ट में दिखाने की कोशिश की गई है। टर्मिनल के गलियारों से लेकर दीवारों और टायलट तक में भारतीय संस्कृति की झलकियों को दिखाने की कोशिश की गई है। उद्घाटन में आई यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कहा कि टी-3 वाकई विशाल और आकर्षक है।
समय से पहले निर्माण कार्य पूरा करने पर सोनिया ने कहा कि टी-3 और दिल्ली मेट्रो रेल सेवा में कुछ चीजें समान-सी लगती हैं। पहला यह कि दोनों के निर्माण से देश का नाम ऊंचा हुआ है, दूसरा दोनों ही निर्माण कार्य समय से पहले पूरे हुए हैं। यूपीए अध्यक्ष ने इसी तरह के निर्माण कायरें को देश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों से भी जोड़ने की अपील की।
नए टी-3 में आने वाले यात्री पहली बार एयरोब्रिज और वॉकलेटर की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इससे यात्री को बिना किसी टर्मिनल से विमान तक सीधे ले जाने की सुविधा होती है। टी-3 में लगभग 78 एयरोब्रिज बनाए गए हैं, जबकि यात्रियों का बिना चले दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए 118 मीटर वॉकलेटर मशीन बिछाई गई है। पहली बार किसी एयरपोर्ट मे विकलांगों का विशेष ख्याल रखते हुए पूरे भवन को उनके अनुकूल बनाया गया है।
इसके साथ पूरे देश में हैदराबाद एयरपोर्ट के बाद दिल्ली एयरपोर्ट दूसरा ऐसा बन गया है जिसमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों तरह की उड़ानों को एक साथ संभाला जाएगा। इस विशाल एयरपोर्ट को बनाने के लिए लगभग 37 महीने लगे और इसका खर्च लगभग ९,क्क्क् करोड़ आया है। टी-3 में तीन रनवे हैं और इसमें सालाना 3.4 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल का कहना है कि यह पब्लिक प्राईवेट पार्टरशिप (पीपीपी) मॉडल का भी सबसे उत्तम नमूना है। टर्मिनल-3 का पूरा होना निर्माण क्षेत्र में दुनिया के लिए एक संदेश भी है।
जहां कुछ समय पहले भारत को निर्माण कार्य में देरी का पर्याय कहते थे, अब कई देश निर्माण क्षेत्र में भारत का लोहा मानने लगे हैं। प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) अगले साल तक देश के 25 एयरपोर्ट को अपग्रेड करने का काम खत्म कर देगा।
more
-
धोनी की शादी में पहुंचे जॉन अब्राहम
नई दिल्ली. शनिवार को अपनी महिला मित्र साक्षी सिंह रावत से सगाई करने वाले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चट मंगनी पट ब्याह करेंगे। देहरादून के विश्रांती फार्म हाउस में शाम सात बजे धोनी की शादी होगी। माही के जीवन के सबसे बड़े अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता जॉन एब्राहम भी पहुंचे हैं।
धोनी अपने परिवार के संग होटल कंपीटेंस में ठहरे हुए हैं। कल माही ने भागिरथ फार्म हाउस में साक्षी के साथ एक निजी आयोजन में अंगूठी बदल कर सगाई की थी।
कप्तान की शादी में शामिल होने के लिए कई साथी खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। सगाई में शामिल हुए आशीष नेहरा और हरभजन के साथ गेंदबाज आरपी सिंह, सुरेश रैना भी शादी में शरीक होंगे। बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर और सचिव एन श्रीनिवासन भी कप्तान की शादी में उपस्थित रहेंगे।
नौ को जाएगी टीम, 11 को कप्तान
शादी के बंधन में बंध रहे धोनी श्रीलंका दौरे के लिए टीम के रवाना होने के दो दिन बाद जाएंगे। भारतीय टीम नौ जुलाई को श्रीलंका जाएगी। शादी के कारण धोनी 11 तारीख को रवाना होंगे। भारत को श्रीलंका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। पहला मैच 18 जुलाई से शुरु होगा।
सभी हसीनाओं की दिल की धड़कन रहे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी सिंह रावत से सगाई कर सबका दिल तोड़ दिया। कई बॉलीवुड बालाओं के साथ प्रेम प्रसंगों की चर्चाओं में रहने वाले माही ने चोरी छुपे प्यार की दुनिया बसा ली। धोनी की छोटी सी लव स्टोरी की दास्तान इस प्रकार रही...
साक्षी और माही स्कूल के समय से दोस्त हैं। पर इतने सालों तक दोनों को एक-दूसरे के लिए पनप रहे प्यार का एहसास नहीं हुआ। धोनी कप्तान बन गए और साक्षी ओरंगाबाद से होटल मेनेजमेंट का कोर्स करने में मशगूल हो गईं।
पर बिपाशा बसु की फिल्म रेस के साथ कैप्टन कूल और साक्षी के बीच मोहब्बत की शुरुआत हुई। बिप्स धोनी की खास दोस्त रही हैं। इसलिए उन्होंने कप्तान को रेस के महूरत पर बुलाया था। वहीं पर धोनी की नजर जब साक्षी से मिली और वो उनमें खो गए।
इसके बाद दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला शुरु हो गया। और नतीजा सबके सामने है। धोनी ने पूरे मीडिया की नाक के नीचे देहरादून में सगाई भी रचा ली।
more
-
बीजेपी ने भारत बंद के लिए कमर कसी
नई दिल्ली. ईंधन के दाम में बढ़ोत्तरी के विरोध में 5 जुलाई को भारत बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। भाजपा ने रविवार को विरोध और प्रदर्शन की अगुवाई करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राज्यों के अलग-अलग शहरों में भेजने का निर्णय लिया है।
पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय के तहत भाजपा अध्यक्ष नीतिन गडकरी और पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की आगवानी करेंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज करेंगी जबकि लखनऊ में ईंधन के बढ़े हुए भाव के विरोध में राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और बीजेपी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
देश के अन्य दूसरे हिस्सों में भाजपा अपने सीनियर नेताओं को भेजेगी। पांच जुलाई को देश के अलग-2 हिस्सों में पेट्रोलियम पदाथरे के रेट बढ़ने का विरोध होगा। पार्टी ने निर्णय लिया है कि वैंकेया नायडु को हैदराबाद, अनंत कुमार बैंगलुरु, गोपीनाथ मुंडे मुंबई और वसुंधरा राजे जयपुर में विरोध प्रदर्शन और रैली की अगुवाई करेंगी।
मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि देश में बढ़ती मंहगाई और हाल ही में पेट्रो पदार्थों की बढ़ी हुई मंहगाई व केन्द्र सरकार के घंमड़ी व्यवहार के खिलाफ पांच जुलाई को भारत बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता अलग-2 राज्यों में भेजे जाएंगे।
more
-
‘कलमाड़ी देश का सबसे भ्रष्ट आदमी’

भोपाल. भारतीय हाकी फेडरेशन के अध्यक्ष केपीएस गिल ने कहा कि भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी देश के सबसे भ्रष्ट आदमी हैं। पैसा उनकी कमजोरी है। उन्होंने एथलेटिक्स बर्बाद कर दी। अब हाकी की पर नजर गड़ा दी। 15 साल तक मुझसे हाथ मिलाए रखा। अभी फिर मेरे दरवाजे आया था।
अब तो मैं वो साबुन ढूंढ रहा हूं जिससे हाथ धोकर गंदगी साफ कर लूं। गिल यहां कल से शुरू हो रही सीनियर नेशनल हाकी चैंपियनशिप का उद्घाटन करने आए हुए हैं। होटल जहांनुमा पैलेस में दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए गिल ने कहा कि मुझे अब पता पड़ा रहा है कि आखिर भारत गुलाम कैसे हो गया था। अंग्रेजों ने जैसा कहा वैसे करने लगे। यह बात उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ के उस आदेश के संदर्भ में कही है, जिससे हाकी इंडिया का गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि कोर्ट सर्वोपरी है, जो वह आदेश करेगा वैसा होगा।
कामनवेल्थ कोई गेम है: कामनवेल्थ गेम्स के संबंध में गिल ने कहा कि यह भी कोई गेम है। यह सिर्फ मनोरंजन है, उससे आगे कुछ नहीं। इसमें कौन सी टीमें खेलेंगी नहीं खेलेंगी कौन टीम उतारेगा इससे कोई मतलब नहीं। हमारा लक्ष्य एशियाड है जो कामनवेल्थ गेम्स के ठीक पंद्रह दिन बाद चीन में होगा। उसमें भारतीय हाकी महासंघ ही टीम भेजेगा। वैसे भी अभी हाकी इंडिया ने क्या कर लिया। वो लड़के खेल रहे हैं जो हमने चुने थे। कोई एक नाम ऐसा बता दो जो इन्होंने खोजा हो।
चैंपियनशिप पूरी तरह वैध है: भोपाल में जो हाकी नेशनल चैंपियनशिप हो रही है, वह पूरी तरह वैध है। हाकी इंडिया लाख धमकी दे उससे क्या होता है। हाकी इंडिया आखिर है क्या। सिर्फ धमकाने के अलावा किया क्या है।
जब उनसे पूछा गया कि उनकी धमकी के चलते कई बड़ी टीमें इसमें हिस्सा नहीं ले पा रही है इस संबंध में श्री गिल ने कहा कि दरअसल नेशनल हाकी चैंपियनशिप में स्टेट टीमों का ज्यादा महत्व होता है। अगर एयरइंडिया, ओएनजीसी, भारत पेट्रोलियम भाग नहीं ले रही तो इसके पीछे हाकी इंडिया की धमकी नहीं बल्कि टीमों के खिलाड़ियों की व्यस्तता है।
झूठ बोलते हैं असलम
जब उनसे पूछा गया कि असलम शेर खान हर समय यह कहते रहे कि केपीएस गिल के जमाने में चयनकर्ता टीम चुनते वह अलग होती थी और सुबह अखबार में कोई अलग टीम होती थी। इस पर श्री गिल बोले कि असलम झूठ बोलते हैं। कभी भी ऐसा नहीं हुआ।
आई रहमान को मान्यता
भोपाल में आई रहमान वाले एसोसिएशन को आईएचएफ की ओर से मान्यता मिली है। अजय गुप्ता भी यह कहते रहे कि भोपाल से सिर्फ उन्हें मान्यता है और फेडरेशन की अधिकतर बैठकों में उन्होंने हिस्सा लिया है। वे भी पार्ट तो भोपाल हाकी एसोसिएशन के हैं जिसे मान्यता मिली है।
more
-
नहीं तो कीड़े वाला खाना खाते पीएम!
लखनऊ. कानपुर दौरे के दरमियान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को परोसे जाने वाले भोजन में मिलावट होने की खबर से अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री कानपुर में थे लेकिन उनको परोसे जाने वाले भोजन के नमूने को जब लखनऊ में जांच के लिए भेजा गया तो यहां पर खाने में कीड़े और फंगस पाया गया। समय रहते अगर खाने की चेकिंग न की गई होती तो हो सकता था प्रधानमंत्री को यही खाना खाना पड़ता।
लखनऊ में हुए खाने के नमूने की जांच में पाया गया कि पीएम को परोसे जाने वाले खरबूज के बीच में फंगस और कीड़े थे। इसके साथ ही जो मूंग की दाल प्रधानमंत्री को दी जानी थी उसमें भी खतरनाक मिलावटी रंग का इस्तेमाल किया गया था। पीएम के खाने का पूरा इंतजाम आईआईटी कानपुर ने किया था।
संबंधित अधिकारियों ने लखनऊ से आयी रिपोर्ट को गुप्त रखा और पीएम के खाने के मेन्यू से दोनों खाद्य पदार्थों को हटा दिया। लेकिन लखनऊ से यह रिपोर्ट लीक होने से जिला प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है। भोजन में मिलावट का पता लगने के बाद कानपुर जिलाधिकारी और सीएमओ से जवाब-तलब किया गया है।
उधर एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीएम के भोजन की कच्ची सामग्री में से दाल, चावल, चीनी, सब्जी मसाला, नमक, काजू, मिनिरल वाटर, टोमैटो पेस्ट, आयल, खरबूजे आदि के सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे गए थे। लैब में जांच के दौरान खाद्य सामग्री के दो सैंपल फेल हो गए।
विश्लेषकों ने जांच में मूंग की दाल के सैंपल में रंग और खरबूजे के बीजों में फंगल फैट्रामिनेशन, माइसीलीयम व इसेक्ट डैमेज जैसी गड़बड़ी को पकड़ा। सिंह के मुताबिक लखनऊ लैब से जैसे ही सैंपलों को रिपोर्ट आई एसपीजी के अधिकारियों को फौरन इसकी जानकारी देने के साथ ही पीएम के भोजन मेन्यू से दोनों खाद्य पदार्थों को हटवा दिया गया। एडीएम सिटी ने बतायाकि पीएम के भोजन की खाद्य सामग्री स्थानीय बाजार से आईआईटी ने खरीदी थी।
इसलिए आईआईटी के साथ इस बात की जांच की जा रही है कि खाद्य सामग्री कहां से खरीदी गयी थी। मामाल के दोषी लोगों के पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस संबंध में जब आईआईटी के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गयी तो कोई अपना फोन नहीं उठा रहा है।
क्या था पूरा मामला
गौरतलब है कि शनिवार 3 जुलाई को प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह शहर आए थे। शहर प्रवास के दौरान उनकी की सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन के अलावा तीन दिन पहले से दिल्ली से आयी एसपीजी टीम के हाथ में थी।
सामारोह के दौरान पीएम के भोजन की व्यवस्था आईआईटी में की गयी थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम को परोसे जाने वाले भोजन की कच्ची सामग्री के सैंपल लखनऊ स्थित राजकीय जन विश्लेषण प्रोगशाला को शुक्रवार की शाम भेजे गए थे। नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में इन सैंपलों को पैक किया गया था।
more
-
महिला को निर्वस्त्र कर पूरा गांव घुमाया
इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक दलित महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है। प्राप्त खबर के अनुसार इलाहाबाद के थरवई गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोस के दबंग लोगों ने दलित महिला को पहले तो जमकर मारा-पीटा उसके बाद उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया।
पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले तिवारी परिवार से 1998 से जमीन विवाद चला आ रहा है और ये लोग काफी पहुंच वाले हैं। बार-बार ये लोग दबाव बना रहे हैं कि जमीन उनके नाम कर दिया जाए, ऐसा न करने पर पहले तो हमारे घर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया उसके बाद घर की एक महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया।
more
-
Unicef red cards SA child labou
With the World Cup about to start in South Africa, international groups in Geneva have used the occasion to condemn child labour around the world, including in South Africa.
School children wait for Football Federation Australia (FFA) officials at Mohlakano Primary School in Randfonteinon, just outside of Johannesburg.
Photograph by: DANIEL MUNOZ
Credit: REUTERS
The International Labour Organisation and UN children's relief body UNICEF issued the report ahead of June 12, declared as the World Day against child labour, which has been observed in more than 60 countries since the year 2002.
The two groups said that worldwide, 215 million children below the age of 17 were forced to work to support themselves and their parents, often working under inhumane conditions.
UNICEF said that child labour was commonplace in South Africa with an estimated 850,000 children working in the country.
In Africa as a whole, nearly one out of three children under the age of 14 had to work.
Using the football World Cup as a backdrop, UNICEF has presented an action plan to campaign during the tournament matches for better efforts to protect especially disadvantaged and endangered children.
"Effect child protection can only take place when the entire civil society shows zero tolerance against exploitation of children," said Aida Girma, head of UNICEF for South Africa.Author: Heinz P. Dietrich
more
Subscribe to:
Posts (Atom)
| National | Delhi |
|---|---|
| States | Business |
|---|---|
| Cricket | Sports |
|---|---|
| International | Entertainment |
|---|---|









